Nikhil Sosale Wife: बेंगलुरु भगदड़ में गिरफ्तार होने वाले निखिल सोसले की पत्नी है बेहद खूबसूरत, जानें क्या करती हैं?

Nikhil Sosale Wife: बेंगलुरु भगदड़ मामले के बाद में निखिल सोसले को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड के तौर पर काम करते हैं। लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी भी काफी चर्चा में आ गई है और उनका नाम मालविका है। वो IPL 2025 के दौरान भी चर्चा में आई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मालविका को अक्सर हर मैच में अनुष्का शर्मा के साथ में स्टैंड में बैठा हुआ देखा जाता था। इसके बाद से ही काफी सारे लोग यह जानने के लिए उतावले हो गए थे कि आखिरकार यह मालविका कौन है। यहां तक कि आपको बता दें कि मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली भी मालविका और निखिल दोनों को ही सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं।

कौन हैं निखिल सोसले?

लेकिन अगर हम यहां पर निखिल सोसले की बात करें तो आपको बता दें कि वह आरसीबी के बिजनेस एंड कमर्शियल ऑपरेशंस को लीड भी कर चुके हैं। साल 2023 तक उन्होंने आरसीबी के बिजनेस पार्टनरशिप के तौर पर हेड का काम किया है। अब 2 साल से वह मार्केटिंग और रेवेन्यू के हेड बन चुके हैं। लेकिन अब बेंगलुरु भगदड़ में उनको गिरफ्तार किया गया। इसके बाद लगातार वह चर्चा में बने हुए हैं।

कौन है मालविका नायक?

निखिल सोसले की पत्नी का नाम मालविका नायक है। आईपीएल 2025 के सभी मैच के दौरान वह अनुष्का शर्मा के साथ में सीट पर बैठी हुई नजर आई थी। इसी के चलते वह सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गई थी। अगर मालविका के प्रोफेशन की बात करें तो आपको बता दें कि वह इमेज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप डिपार्टमेंट की प्रमुख मानी जाती है।

Read More: Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Marraige Photo: अखिल-जैनब की शादी की पहली फोटो वायरल, देखें झलक

निखिल और मालविका को फॉलो करते हैं विराट-अनुष्का

निखिल और मालविका दोनों ही विराट और अनुष्का के अच्छे दोस्त हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि 274 मिलियन फॉलोअर्स वाले विराट कोहली ने 279 फॉलोअर्स वाले अकाउंट को फॉलो किया हुआ है। उन्होंने निखिल और मालविका दोनों को ही फॉलो किया है। अनुष्का भी दोनों को फॉलो करती है।

Read More: Adnan Sami Weight: कभी 230 किलो का वजन लेकर घूमता था ये सिंगर, डॉक्टर ने दे दी थी चेतावनी

क्या है पूरा मामला?

अगर पूरे मामले की बात की जाए तो आपको बता दें कि 3 जून को आईपीएल ट्रॉफी जब जीत ली गई थी तो आरसीबी ने 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक प्रोग्राम रखा था। लेकिन यहां पर भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई। जिसके चलते पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की और आरसीबी फ्रेंचाइजी के साथ तीन पर एफआईआर दर्ज की गई। कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी है।

Leave a Comment