Housefull 5 Box Office Collection: अक्षय कुमार पिछले कई सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। वैसे तो इतने सालों में उन्होंने काफी सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। लेकिन आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से वह लगातार फ्लॉप फिल्में देते आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवी लौट कर आई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।
फिल्म के दो क्लाइमैक्स हुए हैं रिलीज
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाउसफुल 5 को 5A और 5B वजन में रिलीज किया गया है। बस इसमें फर्क यह है कि दोनों का अंत अलग-अलग है। वरना 2 घंटे से ज्यादा तक यह फिल्म एक जैसी ही है। अंत में फिल्म का क्लाइमेक्स अलग हो जाता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार नजर आए।
हाउसफुल 5 में 1 दिन में किया इतना कलेक्शन
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दें कि हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ का कलेक्शन इकट्ठा किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडीस, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, फरदीन खान, नाना पाटेकर और जॉनी लीवर जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आए हैं।
Read More: Akhil Akkineni Zainab Ravdjee Marraige Photo: अखिल-जैनब की शादी की पहली फोटो वायरल, देखें झलक
अक्षय की इस साल सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी हाउसफुल 5
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में इस साल बाकी फिल्मों की रिलीज की तुलना में सबसे ज्यादा की ओपनिंग की है। उनकी फिल्म स्काई फोर्स ने पहले दिन 12.25 करोड़ की ओपनिंग की थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 112 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय की फिल्म तीसरी चैप्टर 2 ने पहले दिन तकरीबन 7 करोड़ की कमाई की थी और लगभग 92 करोड़ का टोटल कलेक्शन इकट्ठा किया था।