Sunjay Kapur Death Reason: करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और 90 के दशक में उन्होंने इंडस्ट्री पर राज किया है। लेकिन बीते दिन उनके एक्स हस्बैंड संजय कपूर का निधन हो गया। 53 साल की उम्र में उनका इंग्लैंड में और देहांत हो गया और इसके चलते पूरे इंटरनेट पर शोक का माहौल भी नजर आया।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह पोलो मैच के दौरान संजय कपूर को दिल का दौरा पड़ा था और इसी के चलते उनका निधन हुआ। सोशल मीडिया पर कई सारे उनके दोस्त उनकी मौत पर शोक जाहिर करते हुए नजर आए। लेकिन आपको बता दें की मशहूर अभिनेता और लेखक सोहेल सेठ ने संजय कपूर के देहांत की पुष्टि करती हुई एक ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दुख जाहिर किया।
मधुमक्खी निगलने से हुई मौत
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि कुछ सूत्रों से खबर मिली है कि संजय कपूर गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेल रहे थे। यहां पर उनको घुटन महसूस होने लगी और खेल को रोकने की उन्होंने रिक्वेस्ट की। इसके बाद वह मैदान से बाहर आ गए और खबरों के अनुसार संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी। इसी के चलते गले में डंक लगने से उनको दिल का दौरा पड़ गया।
कौन थे संजय कपूर?
अगर हम संजय कपूर के बारे में बात करें तो आपको बता दें कि वह एक बिजनेसमैन थे और सोना कॉमस्टार के अध्यक्ष थे। उनको भारतीय ऑटोमेटेड इंडस्ट्री के लीडर्स में गिना जाता था। वह पोलो खेलने के बहुत शौकीन थे और सोना पोलो टीम के मालिक भी थे। वह इस गेम में पार्टिसिपेट भी करते थे और राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय दोनों ही टूर्नामेंट में भाग लेते थे।
संजय की करिश्मा कपूर से शादी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर की साल 2003 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त के बाद में ही दोनों के बीच में मनमुटाव होने लगा और कई साल के बाद में साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया। संजय और करिश्मा के दो बच्चे हैं एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान।