Akshara Singh Net Worth: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह अक्सर अपने बेबाक अंदाज की वजह से पसंद की जाती हैं। अपने करियर से ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन वह एक बहुत ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। आज हम आपको उनकी नेट वर्थ और उनकी कमाई के बारे में बताने वाले हैं।
रवि किशन संग की थी पहली फिल्म
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने साल 2010 में फिल्म सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ में रवि किशन नजर आए थे। अपनी पहली ही फिल्म से अक्षरा सिंह ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना ली थी और लोगों के दिलों पर राज करने लगी थी।
एक्ट्रेस और सिंगर दोनों है अक्षरा सिंह
बाद में अक्षरा सिंह को प्राण जाए पर वचन न जाए और मां तुझे सलाम जैसी बेहतरीन और हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया। अभी के वक्त में वह भोजपुरी के टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। लेकिन क्या आपको पता है कि वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं है बल्कि एक सिंगर भी है। यूट्यूब पर उनके गानों पर मिलियंस में व्यूज आते हैं।
Read More: Adnan Sami Weight: कभी 230 किलो का वजन लेकर घूमता था ये सिंगर, डॉक्टर ने दे दी थी चेतावनी
Read More: Ekta Kapoor Net Worth: पिता रह चुके हैं सुपरस्टार, अब बेटी कहलाती है टीवी की क्वीन, जानें नेटवर्थ
अक्षरा सिंह की नेट वर्थ
अक्षरा सिंह अपनी फिल्मों और गानों के साथ-साथ स्टेज शो, ब्रांड एंडोर्समेंट ऑफ़ सोशल मीडिया प्रमोशन से भी जमकर कमाई करती है। वह एक बिजनेस माइंडेड सेलिब्रिटी है और खूब पैसा कमाना जानती हैं। कुछ खबरों के अनुसार अभी के वक्त में उनकी कुल नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ ही बताई जाती है। लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर कोई भी पुष्टि नहीं है।
बड़े-बड़े सितारों के साथ किया काम
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्षरा सिंह को खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह और निरहुआ जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम करते हुए देखा जा चुका है। लेकिन इस मुकाम तक वह खुद के दम पर और खुद की काबिलियत पर पहुंची है। आज के वक्त में उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और हर एक पोस्ट को उनके फैंस पसंद भी करते हैं।