Rinku Singh Priya Saroj Engagement: मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह इस समय अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 8 जून को सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ में सगाई कर ली है। लगातार उनकी शादी की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल में हुई।
इस सगाई के समझ में सपा के मुखिया अखिलेश यादव भी नजर आए और साथ में उनकी पत्नी डिंपल यादव भी देखी गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस दौरान अखिलेश यादव ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ था और डिंपल ग्रे कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।
रिंकू और प्रिया की सगाई में नाराज दिखी जया बच्चन
लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि प्रिया और रिंकू की इस सगाई की सेरेमनी में एक्ट्रेस और सपा सांसद जया बच्चन भी नजर आई। यहां पर उन्होंने पिंक कलर की बहुत ही प्यारी साड़ी पहनी हुई थी। इन तस्वीरों के दौरान जया बच्चन को देखा गया। लेकिन काफी लोगों को इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जया जी नाराज लग रही है।
अक्सर पैपराजी को डांटती हुई नजर आती है जया बच्चन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अक्सर देखने को मिलता है कि जया बच्चन कई बार पैपराजी को डांटते हुए नजर आती है और उनके वीडियो भी खूब वायरल हो जाते हैं। लेकिन रिंकू और प्रिया की सगाई की सेरेमनी में जया बच्चन को काफी चुपचाप देखा गया। इसीलिए काफी लोग कयास लगा रहे हैं कि यहां भी वह नाराज नजर आ रही है।
Read More: Sherlyn Chopra: कैमरे के सामने नहाने को उतावली थी ये हसीना, बोल्ड फोटोशूट से मचाई थी खलबली
Read More: एक्टर और प्रोड्यूसर का चल रहा था अफेयर, फिर लगाए गंभीर आरोप, Ekta Kapoor का बड़ा खुलासा!
इस सगाई समारोह में से जया बच्चन के कई सारे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इस दौरान वह अखिलेश यादव के साथ में भी बातचीत करती हुई नजर आई है। लेकिन अगर हम होने वाले दूल्हा-दुल्हन की बात करें तो आपको बता दें कि दोनों ही लुक में काफी प्यारी लग रहे थे। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
रिंकू और प्रिया का सगाई का लुक
इस दौरान मशहूर क्रिकेटर रिंकू ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई है। प्रिया ने पिंक कलर का बहुत ही प्यारा लहंगा पहना हुआ है। साथ ही कर्ली हेयर किए हुए हैं और मेकअप भी काफी मिनिमल किया हुआ है। दोनों की जोड़ी अब फैन्स को काफी ज्यादा भा रही है और लगातार दोनों की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।