Ravi Dubey Sargun Mehta Net Worth: रवि दुबे और सरगुन मेहता को टीवी इंडस्ट्री का पावरफुल कपल कहा जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दोनों ही टैलेंटेड और वर्सेटाइल काम के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। इंडियन टीवी और पंजाब भी फिल्म इंडस्ट्री में दोनों ही काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। एक तरफ रवि दुबे एक्टर होने के साथ-साथ होस्ट और प्रोड्यूसर है। तो वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी सरगुन ने टीवी से लेकर पंजाबी सिनेमा में एक अच्छा खासा नाम कमाया है।
रवि और सरगुन की फीस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो 12/24 करोल बाग के सेट पर हुई थी। दोनों को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था और 2013 में दोनों ने शादी कर ली थी। इस समय रवि दुबे टीवी शोज से लेकर वेब सीरीज और रियलिटी शो होस्ट करते हुए नजर आते हैं। जहां से वह मोटी कमाई करते हैं और एक एपिसोड के लिए 1.5 से लेकर 2 लाख तक का चार्ज ले लेते हैं।
लेकिन अगर हम सरगुन मेहता की बात करें तो आपको बता दें कि वह पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है और वह एक फिल्म के लिए 1 से 1.5 करोड़ तक का चार्ज ले लेती है। लेकिन रवि दुबे और सरगुन मेहता ने मिलकर साल 2020 में Dreamiyata Entertainment की शुरुआत की और इसके जरिए उन्होंने उड़ारियां जैसे शोज को बनाया। साथ ही कई सारे म्यूजिक वीडियो भी बनाए।
रवि और सरगुन की कार कलेक्शन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि दुबे के पास में कई सारी लग्जरी गाड़ियों का कनेक्शन है। जिसमें ऑडी Q7 से लेकर मर्सिडीज़ बेंज भी शामिल है। वही सरगुन मेहता के पास में बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज से लेकर जैगुआर XE जैसी महंगी गाड़ियां मौजूद है। दोनों का मुंबई में एक वर्ली में शानदार सी फेसिंग अपार्टमेंट भी है। साथ ही उनके पास में चंडीगढ़ से लेकर पंजाब में कई प्रॉपर्टीज मौजूद है।
Read More: Trinetra Haldar: जब इस एक्ट्रेस को सिक्योरिटी ने किया था टॉयलेट से बाहर, बोलीं- हमारे समाज में…
रवि और सरगुन की नेटवर्थ
लेकिन अगर हम रवि दुबे और सरगुन मेहता की कुल संपत्ति की बात करें तो आपको बता दें कि अभिनेता के पास में तकरीबन 60 से 70 करोड़ के बीच की नेटवर्थ है। वही सरगुन मेहता की कुल संपत्ति तकरीबन 65 से 80 करोड़ के आसपास की है। अगर हम कुल मिलाकर दोनों की नेटवर्थ की बात करें तो दोनों 150 करोड़ के मालिक हैं। दोनों महीने का मिलाकर तकरीबन 40 से 45 लाख कमा लेते हैं।